फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: तेलुगु प्रोफेसर पर हमले के साजिशकर्ता वेंकटेश्वर लू निलंबित, कुलसचिव कार्यालय की ओर से आदेश जारी

Fri, 19 Sep 2025 01:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के इस पत्र में कहा गया है कि प्रो. लू का हेडक्वार्टर बनारस है और बिना पूर्व सूचना के हेडक्वार्टर नहीं छोड़ना है लेकिन उन्होंने इसके विपरीत काम किया। 
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के तेलुगु विभागाध्यक्ष पर हमले के साजिशकर्ता प्रो. बुदाती वेंकटेश्वर लू को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। कुलसचिव कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि प्रो. लू पर क्रिमिनल केस चल रहा है।

विज्ञापन


बीएचयू के इस पत्र में कहा गया है कि प्रो. लू का हेडक्वार्टर बनारस है और बिना पूर्व सूचना के हेडक्वार्टर नहीं छोड़ना है लेकिन उन्होंने इसके विपरीत काम किया। चार दिन पहले प्रो. लू बीएचयू आए थे और अपनी छुट्टी का पत्र देकर फिर बनारस छोड़ दिया। इस पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। 

इससे पहले प्रो. लू का वेतन भी रोक दिया गया था और प्रोफेसर को कोर्ट से 16 सितंबर तक अग्रिम जमानत मिली थी। 28 जुलाई को बीएचयू में बाइक सवार बदमाशों ने बिरला हॉस्टल चौराहे से पहले विभागाध्यक्ष प्रो. चेल्ला रामामूर्ति पर हमला कर उनके दोनों हाथ तोड़ दिए गए थे। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां उनका 10 दिनों तक इलाज चला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें