फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नवरात्र के पहले दिन से NH-2 पर नए टोल प्लाजा से गुजरेंगे वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति

Sun, 18 Sep 2022 10:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी को बिहार से जोड़ने वाले एनएच-2 पर नवरात्रि के प्रथम दिन पुराने टोल प्लाजा से लगभग 150 मीटर दूरी पर बनाए गए नए टोल प्लाजा पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
डाफी में बना नया टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-2 स्थित वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से निजात के लिए दोगुना क्षमता के लेन की शुरुआत होने वाली है। नवरात्र के पहले दिन से 16 लेन के इस प्लाजा से वाहनों का आवागमन शुरू होगा। समय की बचत के लिए आधुनिक ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम (एएनपीआर) कैमरे लगाए गए हैं। इसमें फास्टैग के साथ ही वाहनों के नंबर को कैमरा रीड कर लेगा।

विज्ञापन


वाराणसी को बिहार से जोड़ने वाले एनएच-2 पर नवरात्रि के प्रथम दिन पुराने टोल प्लाजा से लगभग 150 मीटर दूरी पर बनाए गए नए टोल प्लाजा पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसको देखते हुए अब नए प्लाजा पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दरअसल, वर्तमान में सात लेन के इस प्लाजा में अक्सर लंबा जाम लगता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नए प्लाजा पर अब 16 लेन बनाए गए हैं।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया प्लाजा

16 लेन में 8 लेन प्रयागराज से बिहार जाने के लिए है और 8 लेन बिहार से प्रयागराज जाने के लिए हैं। इसमें बीच की दो लेेन रिजर्व रखी जाएगी और जाम की स्थिति में जिस लेन में दबाव बढ़ेगा, उधर के लिए दोनों लेन खोल दी जाएगी। टोल प्लाजा के मैनेजर मनीष सिंह ने बताया कि नया प्लाजा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

विज्ञापन

नए प्लाजा पर हाई रेजुलेशन कैमरे के साथ एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम) कैमरे लगाए गए है, जो फास्टटैग के साथ अब नंबर प्लेट को भी रीड करेगा। पहले गाड़ी के नंबरों को मैनुअली सिस्टम में अपलोड करना पड़ता था। लेकिन एएनपीआर कैमरे से ऑटोमैटिक ही सिस्टम पर अपलोड हो जाएंगे, जिससे समय की बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें