फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ब्रजनाथ हॉस्टल के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़, मुंह बांधकर आए छात्रों ने मचाया उत्पात

Tue, 04 Apr 2023 02:50 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

इस घटना को लेकर ब्रजनाथ हॉस्टल के छात्रों में आक्रोश है और वह सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए हॉस्टल के बाहर सड़क पर आ गए ।
विज्ञापन
ब्रजनाथ हॉस्टल के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर के ब्रजनाथ हॉस्टल के बाहर सोमवार रात करीब 1.30 बजे मुंह बांधकर आए छात्रों ने खड़ी गाड़ियों (बाइक) में तोड़फोड़ कर दी। अचानक गाड़ियों के टूटने की आवाज सुनकर जब तक छात्र बाहर आते तब तक घटना को अंजाम देने वाले छात्र वहां से भाग खड़े हुए।  

विज्ञापन

सूचना पाकर कुछ ही देर में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी पहुंच गई। घटना को किन लोगों ने और क्यों अंजाम दिया इसका कुछ पता नहीं चल सका है लेकिन ब्रजनाथ हॉस्टल के छात्रों का कहना है की उन्होंने 25 से 30 छात्रों को एलबीएस हॉस्टल की ओर भागते देखा है। 

 

इस घटना को लेकर ब्रजनाथ हॉस्टल के छात्रों में आक्रोश है और वह सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए हॉस्टल के बाहर सड़क पर आ गए हैं। इधर सूचना मिलते ही लंका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें