फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू ब्रजनाथ हॉस्टल में तोड़ी गाड़ियां, छात्रों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएचयू में सोमवार देर रात ब्रजनाथ हॉस्टल के बाहर मुंह बांधकर आए कुछ लोगों ने बाहर खड़ी दर्जनों बाइक तोड़ दी। हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ा गया। शोर सुनकर बाहर आए छात्रों के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार सुबह हॉस्टल के बाहर सड़कों पर ईंट और पत्थर बिखरे पड़े थे।
ब्रजनाथ हॉस्टल पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह और प्राॅक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों को मंगलवार को छात्रों ने बताया कि रात में एक के बाद एक बाइकों में तोड़फोड़ से वह सहम गए थे। बाहर आकर देखा तो जहां-तहां बाइकें गिरी हुई थीं। सूचना देने पर कुछ ही देर में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी पहुंच गई। यह पूरी घटना क्यों हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने घटना के बाद 25-30 छात्रों को एलबीएस हॉस्टल की ओर भागते देखा थे। ब्रजनाथ हॉस्टल के छात्रों की तहरीर पर अज्ञात पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस बल तैनात
सोमवार रात घटना के बाद ब्रजनाथ हॉस्टल जाने वाले रास्ते, एलबीएस, बिड़ला हॉस्टल के सामने के पुलिस, पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। मंगलवार दोपहर एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह, इंस्पेक्टर लंका अश्विनी पांडेय ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह के साथ ब्रजनाथ हॉस्टल का दौरा किया। घटना स्थल पर टूटी गाड़ियों को देखा। इसके बाद एलबीएस हॉस्टल भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

कोट
सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों ने गाड़ियों के साथ सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं। मामले में दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. अभिमन्यु सिंह, चीफ प्रॉक्टर बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें