फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: वाराणसी में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक की मौत; पांच लोग घायल

Sat, 11 Oct 2025 08:32 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Road Accident: बेतिया से बेलवा बाबा दर्शन के लिए आए परिवार की कार खड़े ट्रक से टकराई, जिसमें 65 वर्षीय अवध किशोर चौबे की मौत हो गई। पांच अन्य घायल, जिनमें तीन को बीएचयू रेफर किया गया।
विज्ञापन
ट्रक में जा घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बाबा बाजार स्थित संजना स्टील वर्क्स दुकान के पास शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े ट्रक (संख्या UP-65 JT-8374) में पीछे से एक वैगनआर कार (संख्या BR-05 W-5834) जा घुसी।

विज्ञापन


हादसे में अवध किशोर चौबे (65), पुत्र शिवशंकर चौबे, निवासी सब्या चरगहा, जनपद चम्पारण, बेतिया (बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीला चौबे (60), अमित कुमार (40), सौम्या चौबे (37), सादिका चौबे (10) और अनामिका चौबे (6) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को तत्काल पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल भेजा गया, जहां से तीन की गंभीर हालत देखते हुए बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी सब्या चरगहा जनपद चम्पारण बेतिया (बिहार) के रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंचे लालपुर पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सक द्वारा एक व्यक्ति अवध किशोर चौबे को मृत घोषित कर दिया गया। तीन गंभीर रुप से घायल व्यक्तियों को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर शिवपुर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें