फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे रहा न्यूनतम तापमान, बनारस से लौटा मानसून; जानें यूपी का हाल

Sat, 11 Oct 2025 06:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर में अभी मानसून का प्रभाव है लेकिन अगले 24 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश से बाहर हो जाएगा। 
विज्ञापन
सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे रहा न्यूनतम तापमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: वाराणसी जिले में रात के वक्त ठंड का असर महसूस होने लगा है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे गिरकर 20.2 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। देर रात लोगों ने पंखे-कूलर बंद कर दिए। पछुआ हवा का भी प्रभाव बढ़ गया है। पुरवा का असर मानसून के साथ ही समाप्त हो गया है।

विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दक्षिणी पश्चिमी मानसून अब वाराणसी समेत पूर्वांचल के आधे से ज्यादा क्षेत्र से विदा हो गया है।

लौटने की परिस्थितियां भी अनुकूल हो गईं हैं। हालांकि न्यूनतम तापमान ज्यादा नीचे नहीं जाएगा। फिलहाल तापमान सामान्य से कम बना रह सकता है। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 33.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पछुआ हवा 6 किमी प्रति घंटे की गति से बही। मानसून के लौटने का क्रम 24 और 26 सितंबर से ही शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 जिलों में सामान्य से कम बरसात
प्रदेश के 3 जिलों में सामान्य से बहुत कम, 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक और दो जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हुई है। राजधानी लखनऊ समेत 30 जिलों में मानसूनी वर्षा सामान्य रही है। इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 18 जून को प्रदेश के दक्षिणी भाग से प्रदेश में प्रवेश किया। 24 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी भाग से वापसी शुरू हुई और 10 अक्तूबर तक पूर्वांचल के चार जिलों को छोड़कर यह वापस हो चुका है।

जानें आंकड़े
  • यूपी की बारिश - 701.6 मिमी
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश- 752.5 मिमी
  • पूर्वी यूपी- 666 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें