नवरात्र के अवसर पर बालिका कराटे प्रतियोगिता वीरांगना-6 महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय परिसर में 25 मार्च को होगा। कार्यक्रम संयोजक अखिलेश रावत ने बताया कि यह प्रतियोगिता सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खेली जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा, आत्मविश्वास एवं अनुशासन की भावना को प्रोत्साहित करना है। इसका उद्घाटन मेयर अशोक कुमार तिवारी करेंगे।