काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बालिका वर्ग के फुटबॉल विजेता खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञान संस्थान बीएचयू की ओर से अंतर संकाय फुटबॉल प्रतियोगिता ब्रोचा मैदान पर खेली गई। महिला वर्ग की ट्रॉफी जूलॉजी विभाग ने जीती। फाइनल मुकाबले में जूलॉजी विभाग ने गणित विभाग की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 1-0 से हरा दिया। इससे पहले फीजिक्स विभाग को जूलॉजी ने, गणित विभाग ने कैमेस्ट्री को हराया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में कैमेस्ट्री की टीम ने फिजिक्स विभाग की टीम को हरा कर कांस्य पदक जीता। आयोजन सचिव प्रो. निर्मला होरो ने पुरस्कृत किया। मौके पर शोभित, हिमांशू चौहान, आशुतोष, ख्वाहिश आदि मौजूद रहे।