अब व्यावसायिक भवनों के बेसमेंट का दूसरा इस्तेमाल और आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई होगी। भवन स्वामियों को वीडीए ने 15 दिन का मौका दिया है कि वे बताएं, भवन का व्यावसायिक इस्तेमाल करेंगे या फिर कुछ और। इसका प्रमाणपत्र देना होगा।
वीडीए सचिव विशाल सिंह ने शुक्रवार को प्राधिकरण से स्वीकृति ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक और बहुखंडी भवनों, तीन सौ वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में आवास के लिए स्वीकृति भवनों में क्या संचालित होगा, इसके लिए वीडीए से प्रमाणपत्र लेने का निर्देश जारी किया है। कहा कि बिना प्रमाणपत्र लिए संचालन पर सील की कार्रवाई की जाएगी। प्रमाणपत्र के लिए वीडीए कार्यालय में फार्म उपलब्ध है।