फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीडीए उपाध्यक्ष ने दो जोनल और चार अभियंता को दिया प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मानचित्र स्वीकृति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जोनल और जेई को प्रशस्ति पत्र दिया गया। सोमवार को वीडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने दिसंबर में सर्वाधिक और त्वरित रूप से ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत करने के लिए अपर नगर नियोजक/जोनल अधिकारी सौरभ जोशी, अवर अभियंता जय प्रकाश गुप्ता, प्रिया अग्रहरी, जोन-3 के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति, अवर अभियंता रविन्द्र प्रकाश, एसोसिएट इंजीनियर सुशील कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं आम नागरिकों को उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली से आमजन को राहत मिली। भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है। इससे अन्य अधिकारी भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को और ज्यादा प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें