फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन टाउनशिप के लिए 1700 करोड़ रुपये का प्रतिकर बांटेगा वीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
राणसी। शहर की तीन टाउनशिप के लिए वीडीए की ओर से 1700 करोड़ रुपये के प्रतिकर वितरण की कार्यवाही चल रही है। मढ़नी, गंजारी और कल्लीपुर टाउनशिप योजनाओं के तहत प्रतिकर राशि वितरित की जा रही है। इससे संबंधित क्षेत्रों का बेहतर विकास होगा। नई टाउनशिप परियोजनाओं के माध्यम से भूमि मूल्य के बेहतर मौद्रीकरण के कारण वास्तविक आय प्रस्तावित आंकड़ों से अधिक रहने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

वाराणसी में तेजी से हो रहे शहरी विस्तार, नई आवासीय टाउनशिप, संस्थागत विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने बताया कि टाउनशिप के लिए प्रतिकर वितरण की कार्रवाई चल रही है। वीडीए का क्षेत्रफल पहले 793 वर्ग किलोमीटर था, जिसमें महापालिका क्षेत्र सहित 635 गांव शामिल थे। वर्ष 2024 में नगर क्षेत्र के विस्तार को स्वीकृति मिलने के बाद 215 नए राजस्व ग्रामों को भी वीडीए के विकास क्षेत्र में शामिल किया गया। इसके बाद वर्तमान में इसका कुल विकास क्षेत्र बढ़कर 1073 वर्ग किलोमीटर हो गया है।
वीडीए का कार्यक्षेत्र पवित्र गंगा नदी के दोनों किनारों पर विस्तृत है, जो इसे भौगोलिक और प्रशासनिक रूप से दो भागों में विभाजित करता है। प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सतत, संतुलित और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना है। इसके अंतर्गत सड़क निर्माण, सीवर लाइन, जल निकासी व्यवस्था, आवासीय योजनाएं, टाउनशिप विकास तथा अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं का विकास और संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें