फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीडीए ने पांच अवैध निर्माण सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देश पर सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने दशाश्वमेध वार्ड का निरीक्षण किया। बगैर नक्शा पास कराए 5 भवनों के अवैध निर्माण को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। धर्मेंद्र कुमार सिंह की ओर से केराकतपुर में तीन तल अवैध निर्माण किया जा रहा था। मंडुवाडीह में हीरालाल यादव नक्शे के विपरीत सेटबैक कवर कर निर्माण करवा रहे थे। लोहता के दीपक गुप्ता ने भूतल पर सटरिंग का कार्य कराया था। केराकतपुर के धीरज सिंह की ओर से दो तलों का छत ढालकर तृतीय तल पर सटरिंग का कार्य कराया जा रहा था, जिसे बंद कराया। अज्ञात की ओर से केराकतपुर में तीन तल का अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसे वीडीए ने सील किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें