फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर वीडीए ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण

Sat, 01 Apr 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माणों के खिलाफ  वीडीए ने दूसरे दिन भी अभियान चलाया। शुक्रवार को वीडीए की तीन टीमें एक साथ अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की। सारनाथ के अकथा में, पक्के महाल के दशाश्वमेध क्षेत्र में अवैध निर्माण को ढहा दिया गया और भेलूपुर स्थित शाकम्भरी कॉम्पलेक्स के बेसमेंट को पार्किंग के लिए खाली कराया गया। वीडीए की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।  
विज्ञापन

वीडीए उपाध्यक्ष पीसी श्रीवास्तव के निर्देश पर पक्के महाल के नंदन साहू लेन में जोनल अधिकारी राजकुमार और जेई अनिल सिंघल ने अभियान चलाया। वहां जेई ने बताया कि विनोद कुमार सर्राफ ने तीन मंजिले भवन का नक्सा पास कराया था और चौथी मंजिल का निर्माण करा रहा है। 750 वर्गमीटर में हो रहे निर्माण को ढहा दिया गया। चेताया गया कि दोबारा निर्माण हुआ तो प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर आरपी द्विवेदी, अनिल शर्मा मौजूद रहे। वहीं जोनल अधिकारी डीके सिंह के नेतृत्व में सारनाथ के अकथा में निर्धारित क्षेत्रफल में पास नक्से से अधिक एरिया में निर्माण कराया जा रहा था। उसे तोड़ दिया गया।     चार मंजिले भवन का नक्सा वीडीए से पास कराया गया था लेकिन चोरी से भवन स्वामी आशा देवी पांचवें मंजिल का निर्माण करा रही थीं। जेई रामबली मिश्रा, एई एके सक्सेना ने निर्माण ढहवा दिया। भेलूपुर में शाकम्भरी कॉम्पलेक्स के बेसमेंट में कई दूकानें संचालित हो रही थीं। वीडीए की टीम ने उसे बंद कराने के साथ ही मलबे को हटाने का निर्देश दिया और चेताया कि पार्किंग के लिए जगह खाली करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें