फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए ने जनता से की अपील: बनारस कोठी और रिवर पैलेस होटल में न कराएं बुकिंग, जल्द ढहेंगे

Thu, 25 Jul 2024 07:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वीडीए प्रशासन ने ग्रीन बेल्ट में बने अवैध होटल बनारस कोठी और रिवर पैलेस को खाली करने और बुकिंग न करने का अंतिम नोटिस जारी किया है। वीडीए ने लोगों से अपील की है कि यहां बुकिंग न कराएं।  
विज्ञापन
अवैध होटल बनारस कोठी पर नोटिस चस्पा करते वीडीए के कर्मचारी। - फोटो : वीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडीए प्रशासन ने महायोजना 2031 के खिलाफ और वरुणा के ग्रीन बेल्ट में बने अवैध होटल बनारस कोठी और रिवर पैलेस को खाली करने और बुकिंग न करने का अंतिम नोटिस थमाया है। होटल पर नोटिस चस्पा भी किया गया है। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने जनता से अपील की है कि इन होटलों में न बुकिंग कराएं और न ठहरें। इनके ध्वस्तीकरण का आदेश पारित है।

विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष के अनुसार, सिकरौल वार्ड के बुद्ध बिहार कॉलोनी में मोहम्मद जाफर अली खां ने बनारस कोठी और होटल रिवर पैलेस का निर्माण कराया है। दोनों निर्माण वीडीए से बगैर नक्शा पास कराया गया है। दोनों का व्यावसायिक मानचित्र स्वीकृत नहीं है। इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण का आदेश पारित है। 

आदेश के खिलाफ अदालत में अपील की गई थी। अदालत और शासन से भी निर्माणकर्ता को राहत नहीं मिली है। होटल संचालक की ओर से पर्यटकों को उकसा कर उन्हें आगे कर प्रवर्तन की कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वीडीए की ओर से 2018 और 2024 में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह निर्माण वाराणसी महायोजना-2031 के नियत भू-प्रयोग के खिलाफ किया गया है। अनधिकृत रूप से निर्मित दोनों होटलों के बिजली व पानी कनेक्शन काट दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें