वीडीए की ओर से सोमवार को शिवपुर में अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त कराई गई। शिवपुर वार्ड के विवेक यादव की ओर से चमाव बवंडर बाबा मंदिर के पास बिना लेआउट स्वीकृत कराए लगभग 4 बीघा में प्लाॅटिंग की जा रही थी। जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा, अवर अभियंता रोहित कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।