वीडीए की ओर से स्वीकृत मानचित्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। वीडीए उपाध्यक्ष के अनुसार नियोजित विकास के लिए प्राप्त मानचित्रों की गहन समीक्षा कर स्वीकृति प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 में किसी भी मानचित्र को स्वीकृति नहीं दी गई। 2021-22 में सिर्फ एक मानचित्र स्वीकृत हुआ। इसमें 15 भूखंड शामिल थे। 2022-23 में भी एक मानचित्र स्वीकृत हुआ, लेकिन इससे जुड़े भूखंडो की संख्या घटकर 4 रह गई। 2023-24 में स्वीकृत मानचित्रों की संख्या में 5 गुना वृद्धि हुई इसमें कुल 5 मानचित्रों को स्वीकृति दी गई। 105 भूखंडों को कवर किया गया। 2024-25 में यह संख्या 6 मानचित्र और 94 भूखंडों तक पहुंच गई। वहीं, 2025-26 (केवल जून 2025 तक) ही 3 मानचित्रों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें 66 भूखंड शामिल हैं।