फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रणाली में बदलाव समय की जरूरत ः वीसी

Sat, 27 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को सत्रारंभ समारोह में बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह एक चुनौती है, जिसे सभी को स्वीकारना होगा। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग छात्राओं के लिए लगे लिफ्ट का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि महिला त्याग और धैर्य की प्रतिमूर्ति होती है। एक मां के रूप में उसका स्थान पिता से एक हजार गुना अधिक है। गुणवत्तायुक्त शिक्षा की चर्चा करते हुए वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने की बात कही। कहा कि स्वतंत्रता पाना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसे सहेजना बहुत जरूरी है। इस दौरान कुलपति ने महिला सशक्तीकरण पर आधारित समाजशास्त्र विभाग की शिक्षका डॉ. स्वाति एस मिश्रा की पुस्तक का  विमोचन भी किया।

प्रबंधक डॉ. शशिकांत दीक्षित ने कॉलेज की गतिविधियों के बारे में बताया। अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत मिश्र ने छात्राओं को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की बात कही। संचालन डॉ. वंदना चौबे और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. रचना दूबे ने किया। इस दौरान डॉ. अनुराग दीक्षित, दीनानाथ झुनझुनवाला, सत्यनारायण पांडेय, अंबरीश अग्रवाल, पूजा दीक्षित आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें