फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा तटवासियों ने किया आरपार लड़ाई का एलान

Thu, 26 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वरुणा कॉरिडोर।
विज्ञापन
वरुणा कॉरिडोर में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल के फरमान से वरुणा तट के बाशिंदों में खलबली मच गई है। अपने आशियाने पर मड़राते खतरे को देख तटवासियों ने आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। बुधवार को वरुणा बचाओ और वरुणा वासियों को बचाओ अभियान की चौकाघाट में आयोजित बैठक में आर-पार की लड़ाई का एलान किया गया।
विज्ञापन



संस्था से जुड़े मनीष शर्मा ने कहा कि वरुणा को अविरल और निर्मल बनाने के हम भी पक्षधर हैं लेकिन बस्तियों को उजाड़ने की कीमत पर नहीं। ग्रीन बेल्ट के नाम पर वीडीए ने नोटिस बोर्ड लगाकर लोगों में भय का माहौल बना रखा है। कलीम का कहना था कि हम लोगों ने जमीन खरीदकर घर बनवाए हैं। अगर यह सरकारी जमीन थी तो प्रशासन ने रजिस्ट्री पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया। जब मकान बन रहे थे, तभी क्यों नहीं रोक लगाई गई। गरीब जनता को प्रशासन परेशान कर रहा है। नदी किनारे कई बड़े होटल बने हैं, जिन्हें हटाने की हिम्मत वीडीए के अधिकारी नहीं जुटा पा रहे। बैठक में सागर, अमान, प्रदीप, शहनवाज आदि ने अपने विचार रखे। उधर, वरुणा कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। शास्त्री पुल से गोफाबीर मंदिर तक निर्माण कार्य पहुंच गया है। चैनलाइजेशन के साथ सीवर पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें