फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा संवार रहे हैं, अब असि की बारी है: शिवपाल

Wed, 20 Jul 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शिवपाल यादव
विज्ञापन
सूबे के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने अब असि को भी संवारने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि वरुणा पर काम शुरू हो गया है, अब असि का डीपीआर बनाकर भेजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि पीएम असि को बचाने का वादा भूल गए हैं। इसका कायाकल्प अब हम करेंगे।
विज्ञापन


 शिवपाल यादव राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के साथ मंगलवार दोपहर गड़वा घाट आश्रम पहुंचे और पीठाधीश्वर संत शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने अतिथि कक्ष में शरणानंद महाराज से आधा घंटे तक बात की। बाहर निकलते समय पत्रकारों के सवालों के जवाब में शिवपाल ने कहा कि मैं संतों का आशीर्वाद हमेशा लेता रहता हूं। इसे आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर न देखा जाए। इस दौरान काशी के विकास के सवाल पर शिवपाल ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। बताया, सड़कों का जाल मैंने बिछवाया। पुल बनवाए। नहरों की सफाई कराई। वरुणा नदी पर भी काम शुरू कर दिया।

बोले, प्रधानमंत्री मोदी ने नमामि गंगे परियोजना तो बनाई लेकिन गंगा निर्मल नहीं हो सकी। यहां तक कि असि को संवारने का भी वादा वह पूरा नहीं कर सके। जिस अस्सी घाट को कहा जाता है कि मोदी ने गोद ले लिया है, वहां भी कोई काम नजर नहीं आ रहा है। शिवपाल ने कहा कि अब प्रदेश सरकार असि को पुनर्जीवित करेंगी, उसके अविरलता को बहाल किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर जल्द ही तैयार किया जाएगा। कौमी एकता दल का सपा में विलय का फैसला पलटे जाने के संबंध में पूछे जाने पर शिवपाल का कहना था कि अफजाल सपा को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। आने वाले समय में क्या होता है यह पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


काशी में झाड़ू लगाएं अमिताभ : इस दौरान राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कैराना और कांधला के मुद्दे को पलटने की कोशिश की। कहा कि हिंदुओं का पलायन कैराना से नहीं, बल्कि कश्मीर से हो रहा है। महबूबा मुफ्ती कश्मीरी पंडितों का पलायन नहीं रोक पा रही हैं। सैकड़ों कश्मीरी पंडित परिवार दिल्ली की गलियों में भिखारी की जिंदगी जी रहे हैं। अमर सिंह ने कहा कि कश्मीरी पंडितों का दर्द जानने के लिए मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दिल्ली जाएंगे। सौ से अधिक ऐसे कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की व्यवस्था यूपी में की जाएगी। स्वच्छ भारत से जुडे़ एक सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। काशी और प्रयाग जैसी तीर्थ नगरी को साफ करने के लिए उन्हें खुद यहां झाडू़ लगानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें