वाराणसी मंडल से 10 नई बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें चार बसें सोनभद्र से लखनऊ और दो बसें सोनभद्र से कानपुर और चार बसें गोरखपुर से शक्तिनगर के लिए चलेंगी। यह बसें दिवाली से पहले चलने की उम्मीद है।
सोनभद्र-लखनऊ के बीच दो बसेें मिर्जापुर, गोपीगंज, प्रतापगढ़ होकर गुजरेंगी। बस सुबह 10 बजे चलकर रात नौ बजे लखनऊ पहुंचेगी। दूसरी बस लखनऊ से सुबह छह बजे चलकर सोनभद्र रात 11:55 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 401 रुपये निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार दो बसें सोनभद्र से लखनऊ के लिए वाया मिर्जापुर-औराई-भदोही-प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेगी। सोनभद्र से सुबह 11 बजे प्रस्थान कर लखनऊ रात 10 बजे पहुंचेगी। दूसरी बस लखनऊ से सुबह पांच बजे चलेगी और सोनभद्र रात 11 बजे पहुंचेगी। इसका किराया 415 रुपये होगा।