पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के दो व्यक्तियों की मिलीभगत से बिहार के सिवान निवासी आदित्य निषाद उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया है। पिता के अनुसार, बेटी की शादी तय हो चुकी थी और 26 नवंबर को तिलक की रस्म होनी थी। इसके लिए घर में दो लाख एक हजार रुपये नकद रखे गए थे।
आरोप है कि युवती घर से दो सोने की अंगूठियां और नाक, कान व गले के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। बेटी के अचानक लापता होने और शादी के लिए रखी नकदी व आभूषण गायब होने से परिवार परेशान है। शादी की तैयारियां भी अधर में पड़ गई हैं।
पीड़ित पिता ने 13 नवंबर को चौबेपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।