रोहनिया के अखरी स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। नवजात बच्ची सुरक्षित है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और परिजन महिला का शव लेकर चले गए।
प्रसव के बाद बिगड़ी हालत
जौनपुर जिले के धनुआ रामपुर निवासी सुमन (30) पत्नी शनि को सोमवार शाम अखरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। मंगलवार भोर में उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।