फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा; दो अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 28 Oct 2026 11:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रविंद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल में 28 वर्षीय नीलम पटेल की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रज्ञा हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अस्पताल प्रशासन ने मरीज की हालत गंभीर होने की बात कही। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नीलम पटेल की फाइल फोटो और हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी स्थित ओरियाना हॉस्पिटल में 28 वर्षीय नीलम पटेल की मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने पर नीलम को प्रज्ञा हॉस्पिटल से ओरियाना हॉस्पिटल रेफर किया गया था। यहां पहुंचने के बाद काफी देर तक इलाज की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। बाद में परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली।

विज्ञापन


परिजन आशीष के अनुसार, प्रज्ञा हॉस्पिटल की ओर से नीलम को बेहतर इलाज के लिए ओरियाना हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी गई थी। कर्मचारियों ने वहां बेहतर सुविधाएं और बड़ा ऑपरेशन थिएटर होने की बात कही थी। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे एंबुलेंस से नीलम को ओरियाना हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

Trending Videos

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर कर्मचारियों ने नीलम की जांच की और उनकी नब्ज ठीक से नहीं चलने की बात कही। इसके बाद परिवार के लोगों को नीचे इंतजार करने के लिए कहा गया। आशीष का दावा है कि करीब डेढ़ घंटे तक परिजन इस उम्मीद में इंतजार करते रहे कि नीलम की हालत में सुधार होगा। बाद में एक रिश्तेदार ऊपर गए तो उन्हें नीलम की मौत होने की जानकारी दी गई।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। वार्ड नंबर 39 के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्रवाई का आश्वासन

परिजन अब प्रज्ञा हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मरीज को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेजने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

वहीं, ओरियाना हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि नीलम को जब अस्पताल लाया गया, तब उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, परिजनों की शिकायत की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें