इसी क्रम में दशाश्वमेध के टेढ़ी नीम में 34 वर्षीय कपड़े के व्यापारी और लंका के परमहंस नगर कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय बिजली विभाग कर्मचारी के साथ ही एक निजी अस्पताल में 50 वर्षीय लैब टेक्नीशियन और जेतपुरा के दारानगर निवासी 21 वर्षीय स्टूडेंट और दारानगर में ही 62 वर्षीय इलेक्ट्रिक शॉप चलाने वाले व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सीएमओ ने बताया कि बाग बरियार निवासी 58 वर्षीय कपड़ा व्यापारी, मैदागिन में मेडिकल शॉप चलाने वाली अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी सिगरा में 58 वर्षीय महिला के साथ ही जैतपुरा के खोजवा किरहिया में 50 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय और 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ ही बालाजी नगर लंका निवासी 39 वर्षीय निजी डाक्टर, डीएलडब्लू कॉलोनी ककरमत्ता में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति और भेलूपुर के ब्रह्मानंद कॉलोनी में 61 वर्षीय कपड़े के व्यापारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
लंका के सुंदरपुर में रहने वाली 58 वर्षीय महिला और गणेश धाम कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सिंह पांच मरीजो को डिस्चार्ज भी किया गया। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 600 हो गई है वहीं 340 के डिस्चार्ज होने और 22 की मौत के बाद अब 238 अस्पताल में भर्ती हैं।
स्वास्थ विभाग को 856 रिपोर्ट का है इंतजार
जिले में स्वास्थ्य विभाग को अब बीएचयू से कुल 856 और सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि विभिन्न जगहों से 232 लोगों के सैंपल लेकर शनिवार को जांच के लिए भेजे गए। इसके साथ ही अब तक भेजे गए 13119 सैंपल में 12263 की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 856 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
ग्रीन जोन से रेड जोन में आया दारानगर और बाग बरियार सिंह
शनिवार को नए मरीज मिलने के बाद कॉल 19 हॉटस्पॉट बनाए गए। इसमें पहले से ग्रीन जोन में चल रहे चेतगंज का बाग बरियार सिंह और दारानगर हॉटस्पॉट एक बार फिर रेड जोन में आ गया।सीएमओ ने बताया कि नए हॉटस्पॉट में बजरडीहा हनुमान मंदिर, गौतम नगर सुसुवाही, छितुपुरा,पिंडरा, डुमराव बाग कॉलोनी, रश्मि नगर,गणपति अपार्टमेंट लंका शामिल हैं।
विजय नगर कॉलोनी भेलूपुर टेढ़ीनिम,परमहंस आश्रम, अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी, किरहिया खोजवा, बालाजी नगर लंका डीएलडब्लू कॉलोनी ककरमत्ता, ब्रह्मानंद कॉलोनी दुर्गाकुंड, सुंदरपुर के साथ श्री गणेश धाम कॉलोनी को भी हॉट स्पाट बनाया गया है। इसके साथ ही कुल हॉटस्पॉट 290 में 132 रेड जोन 25 आरेंज जोन जबकि 133 ग्रीन जोन में आ चुके हैं।