फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जिस ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रही थी, उसी की ट्राली ने कुचला; दो बेटों-बेटी के सिर से उठा मां का साया

Thu, 19 Nov 2026 10:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिले के गोसाईपुर मोहांव चौराहे पर गुरुवार रात ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर कौशिल्या देवी (40) की पहियों के नीचे आने से मौत हो गई। वह सड़क निर्माण कार्य से मजदूरी कर लौट रही थीं। हादसे में दो बेटों और एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
महिला की माैत के बाद मातम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकली महिला को क्या पता था कि जिस ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर वह घर लौट रही है, वही उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। गुरुवार रात करीब नौ बजे गोसाईपुर मोहांव चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे में ट्राली के पहियों के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। हादसे में दो बेटों और एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया।

विज्ञापन


मृतका की पहचान सोनभद्र निवासी कौशिल्या देवी (40) पत्नी कमलेश के रूप में हुई। वह पिछले करीब दो महीने से सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार के साथ मजदूरी कर रही थीं। बृहस्पतिवार को काम खत्म होने के बाद वह अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर चौबेपुर की तरफ लौट रही थीं। इसी दौरान मोहांव चौराहे पर अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्राली से नीचे गिर पड़ीं।

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह ट्राली के पहियों की चपेट में आ गईं। पहियों से सिर कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर पर सवार अन्य मजदूर भी सहम गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ट्रैक्टर पर सवार परनापुर, थाना चौबेपुर निवासी मुरारी हरिजन ने घटना के संबंध में जानकारी दी। कौशिल्या देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं। मां की अचानक मौत से तीनों बच्चों के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में मातम पसरा है।

सूचना मिलने पर चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक के फरार होने की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें