इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह ट्राली के पहियों की चपेट में आ गईं। पहियों से सिर कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर पर सवार अन्य मजदूर भी सहम गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
ट्रैक्टर पर सवार परनापुर, थाना चौबेपुर निवासी मुरारी हरिजन ने घटना के संबंध में जानकारी दी। कौशिल्या देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं। मां की अचानक मौत से तीनों बच्चों के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में मातम पसरा है।
सूचना मिलने पर चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक के फरार होने की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।