फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाॅलीबॉल और दौड़ में वाराणसी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। धूममानिकपुर स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। वाॅलीबॉल के महिला वर्ग का खिताब वाराणसी जोन की टीम ने अपने नाम किया। दूसरे नंबर पर गोरखपुर जोन और तीसरे नंबर पर बरेली जोन की टीम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में वाराणसी की शिवानी पाल और 800 मीटर दौड़ में लखनऊ की साक्षी सिंह ने बाजी मारी। चक्का फेंक प्रतियोगिता के महिला वर्ग में लखनऊ की अंतिमा मिश्रा ने प्रथम, वाराणसी की साक्षी यादव ने द्वितीय और गोरखपुर की हर्षिता चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद के महिला वर्ग में तीसरे स्थान पर वाराणसी की अंजली पटेल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें