फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेटी के लिए ससुराल है तीर्थ समान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


वाराणसी। श्रीरामचरितमानस समिति की ओर से पहड़िया स्थित वासदेव नगर कॉलोनी में चल रही मानस पारायण व श्रीरामकथा के तीसरे दिन मानस मर्मज्ञों ने काशी की महिमा और शूलटंकेश्वर महादेव का वर्णन किया। डॉ. रामजी चौबे ने कहा कि काशी तीनों लोकों में न्यारी नगरी है। प्रलय काल में काशी को बाबा विश्वनाथ ने कैलाश पर्वत पर रख दिया था। इस वजह से काशी सुरक्षित रहती है। पं. वशिष्ठ नारायण उपाध्याय ने कहा कि बेटी की ससुराल भी तीर्थ के समान होती है। देश की मिट्टी चंदन से कम नहीं होती है। गजेंद्र प्रताप ने कहा कि बिना सत्संग के हरिकृपा नहीं हो सकती है। संचालन व आयोजक एडवोकेट क्षत्रधारी सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें