फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामनगर में सजा बुनकर मेला, ओडिशा से आए तसर रीलर्स रहे विशेष आकर्षण; ली जानकारी

Fri, 13 Feb 2026 05:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मेले का प्रमुख आकर्षण ओडिशा से आए तसर धागा तैयार करने वाले कारीगर रहे। उन्होंने उत्कृष्ट तसर रेशम धागों का प्रदर्शन किया। इससे बुनकरों को सीधे धागा निर्माताओं से संपर्क का अवसर मिला।
विज्ञापन
रामनगर में आयोजित बुनकर मेले में अतिथि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर स्थित अंगिका हथकरघा सहकारी समिति लिमिटेड परिसर में गुरुवार को केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से बुनकर मेला का आयोजन किया गया। मेले में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बुनकर पहुंचे और विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन


यह आयोजन केंद्रीय रेशम बोर्ड, केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, वाराणसी, क्षेत्रीय तसर अनुसंधान केंद्र, वाराणसी तथा वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रहीं। उन्होंने कहा कि बुनकरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे उनकी आय बढ़ेगी और पारंपरिक बुनकरी को नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में रेशम विभाग, वाराणसी, भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, बुनकर सेवा केंद्र, और राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बुनकरों को प्रशिक्षण, अनुदान, कच्चे माल की उपलब्धता और विपणन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।

केंद्रीय रेशम बोर्ड के निदेशक डॉ. एस. पेरियास्वामी ने बुनकरों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। बुनकर प्रतिनिधि अमरेश कुशवाहा ने कच्चे माल की कीमत, बाजार की कठिनाइयों और प्रशिक्षण के जरूरत का मुद्दा उठाया।

आयोजकों के अनुसार मेले का उद्देश्य बुनकरों को तकनीकी जानकारी, आर्थिक सहयोग और सरकारी योजनाओं से जोड़कर सशक्त बनाना था। कार्यक्रम को बुनकरों ने उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें