फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मौसम अपडेट: अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़का, सुबह-शाम दिखने लगा कोहरा, बढ़ी ठंड

Sun, 28 Nov 2021 10:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में अब सर्दी का असर दिखने लगा है। दिसंबर नजदीक आते ही सिरहर बढ़ने लगी है। साथ ही सुबह और शाम कोहरा भी दिखने लगा है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। चिकित्सक भी लोगों को सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


तापमान को देखें तो आज अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से ही वाराणसी समेत आसपास के इलाकों का मौसम तेजी से बदला है। जल्दी ही ठंड में और भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

तापमान में आ रही गिरावट के बीच लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। इन दिनों अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार, जोड़ों में दर्द, सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने इलाज के साथ ही सावधानी बरतने और रोग प्रतिरोधक क्षमता के बनाए रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें