फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather Update: वाराणसी में हवा की रफ्तार थमी, तीखी धूप ने बढ़ाई उमस, जानें- कब होगी बारिश

Wed, 19 Jul 2023 07:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार, मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी हवा की रफ्तार थम गई है और सुबह से ही तीखी धूप होने से गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
वाराणसी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले सप्ताह अच्छी बारिश के बाद इस सप्ताह के शुरुआत से ही मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। सोमवार, मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी हवा की रफ्तार थम गई है और सुबह से ही तीखी धूप होने से गर्मी का अहसास होने लगा है। सुबह सात बजे जिस तरह की धूप है,उससे यह लग रहा है कि दोपहर में और तेज धूप होगी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: सुभासपा-NDA गठबंधन पर बोले अजय राय, 'भाजपा 2024 का चुनावी समीकरण साधने में लगी है'
विज्ञापन


एक बार फिर लोगों को तपिश का सामना करना पड़ेगा। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान जो कि 29.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वह बढ़कर एक बार फिर 35.0  डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक  अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। 22 जुलाई के बाद फिर से बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें