फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खेलों के महाकुंभ में चमक रहे कल के सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ओलंपिक खेलों में मंगलवार को खोखो प्रतियोगिता में तारापुर के विशाल विश्वकर्मा और बढ़ैनी की शिवानी कनौजिया ने बेहतर रनर का खिताब अपने नाम किया। फुटबॉल के सेमीफाइनल मैच में नेहा ने बेहतरीन हैट्रिक लगाकर फुटबॉल नर्सरी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। खोखो, जूडो, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन प्रतियोगिता और हैंडबाल का फाइनल मैच हुआ। खोखो में 32 टीमों ने दिखाया दम
विज्ञापन

कुरहुआ स्थित हैप्पी माॅडल स्कूल में खोखो प्रतियोगिता में जिले की 32 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मैच महिला वर्ग में ज्ञानदीप एकेडमी ने आर्य महिला स्कूल को 6-4 और पुरुष वर्ग में गुरुनानक इंग्लिश स्कूल ने गांधी मेमोरियल को 4-3 से पराजित किया। पहले दिन कुल 16 मुकाबले हुए। महिला वर्ग में वाराणसी लिजेंड महामना खो-खो क्लब, सरदार पटेल इंटर काॅलेज, मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल और पुरुष वर्ग में संत अतुलानंद, यूपीएस गौरा, सूर्या खो-खो क्लब व हैप्पी मॉडल स्कूल वाराणसी सेमीफाइनल में पहुंची गई। बुधवार को फाइनल होगा। विनोद पांडेय, प्रवीश कुमार सिंह, अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे।

फुटबॉल नर्सरी और यंग हीरोज फाइनल में

बरेका में फुटबॉल प्रतियोगिता के छठे दिन दो मैच खेले गए। महिला वर्ग मैच में फुटबॉल नर्सरी बनाम लालपुर एफसी के बीच मैच हुआ। फुटबॉल नर्सरी की पूजा ने 7वें मिनट में एक गोल कर स्कोर 1-0 तक पहुंचाया। 11वें मिनट में नेहा ने गोल कर 2-0 से स्कोर को आगे बढ़ाया। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही फुटबॉल नर्सरी की नेहा ने 32वें, 35वें और 41वें मिनट में हैट्रिक लगाकर 5-0 से स्कोर आगे कर दिया। नेहा की पारी से जीत के साथ फुुटबॉल नर्सरी फाइनल में पहुंच गई। पुरुष वर्ग में यंग हीरोज ने सिगरा एफसी को 1-0 से हराकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। फाइनल मैच बुधवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

हॉकी में विकास इंटर कॉलेज विजयी
लालपुर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में हॉकी प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में विकास इंटर काॅलेज ने ग्रामीण विकास खेल संस्थान की टीम को 3-1 से हरा कर विजेता का खिताब जीता। बालिका वर्ग में सिगरा स्टेडियम ने विकास इंटर काॅलेज को 1-0 से मात दी। बालक वर्ग में छह और बालिका वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया।
जूडो में खुश्बू और योगेश ने मारी बाजी
परमानंदपुर स्थित विकास इंटर काॅलेज में जूडो प्रतियोगिता हुई। खुश्बू, पूजा, मुस्कान ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में योगेश यादव, विशाल यादव, आकाश, अभिषेक और आशू ने पहला स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन में 160 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
सनबीम लहरतारा में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 120 मैच एकल और युगल स्पर्धाएं हुई। कुल 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 120 पुरुष और 40 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे।

एथलेटिक्स में दोहरी जीत के साथ चमकीं शिवांगी
लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर संकुल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। शिवांगी यादव ने 1.6 मिनट में 400 मीटर दूरी पूरी कर स्वर्ण और 2.22 मिनट में 800 मीटर की दूरी पूरी कर रजत पदक हासिल किया। प्रियंका ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में शुभम यादव ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में जिले के 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें