ठंड के बाद शहर की हवा लगातार चौथे दिन भी खराब रही। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार दूसरे दिन 125 दर्ज किया गया। सबसे अधिक प्रदूषित इलाका अर्दली बाजार का एक्यूआई 165, मलदहिया का एक्यूआई 144, भेलूपुर का 124 और बीएचयू का 68 दर्ज किया गया। अर्दली बाजार का पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 385 और पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 411 तक पहुंच गई थी। कार्बन की मात्रा 128 और नाइट्रोजन की अधिकतम मात्रा 116 रही। अर्दली बाजार में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 234 रही। भेलूपुर में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 267 और पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 221 रही।