फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई बेचैनी, तीन दिन लू का अलर्ट; जानें- काशी में मानसून कब देगा दस्तक

Wed, 05 Jun 2024 01:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update Today : वाराणसी में मौसम की मार से परेशान लोगों को अब राहत की आस लगी है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में पिछले दो दिन से तीखी धूप के चलते गर्मी काफी बढ़ी है। तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से दिन ही नहीं रात में भी उमस ने बेचैन कर दिया है। बुधवार को सुबह से ही धूप तेज हुई, तो गर्म हवाएं भी चलने लगीं। इस बीच मौसम विभाग ने 5 से 8 जून तक लू चलने और तापमान के बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


वाराणसी में बुधवार की दोपहर एक बजे तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि चार दिन तक लू चलने और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। 

15 जून के बाद मानसून देगा दस्तक
गर्मी से बेहाल काशीवासियों की नजरें अब बारिश पर हैं। सभी गर्मी से राहत पाने की उम्मीद में हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मानसून की बात करें तो 15 जून के बाद मानसून की दस्तक के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें