फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather Update: वाराणसी में तीखी धूप से बढ़ी परेशानी, बारिश के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार

Thu, 13 Jul 2023 07:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अभी किसी तरह का डिप्रेशन ना बनने की वजह से ही मानसून की सक्रियता कम हो गई है। यही कारण है कि तीखी धूप होने के साथ ही उमस लग रही है।
विज्ञापन
वाराणसी में बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बारिश के लिए लोगों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अभी किसी तरह का डिप्रेशन ना बनने की वजह से ही मानसून की सक्रियता कम हो गई है। यही कारण है कि तीखी धूप होने के साथ ही उमस लग रही है। इधर  बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी सुबह से ही धूप होने लगी, जिस कारण लोगों को गर्मी  झेलनी पड़ी। हवा भी नही चली कि लोगों को राहत मिले।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: मां श्रृंगार गौरी मामले में अब 14 जुलाई को सुनवाई, अंजुमन इंतजामिया ने आपत्ति के लिए मांगा समय
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार मानसून की द्रोणिका पश्चिमी यूपी की ओर बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने के बाद ही पूर्वांचल में बारिश की संभावना रहती है। फिलहाल जिस तरह का मौसम बना है उससे अगले एक सप्ताह तक लोगों को अच्छी बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। इधर तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही हैं। गुरुवार की सुबह अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़कर 36.4 पहुंच गया और न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें