वाराणसी मौसम का मिजाज गरम बना हुआ है। बुधवार की सुबह भी धूप निकली हुई है। उमस और ग्रर्मी से लोगों को आज भी राहत नहीं है। हवा भी नहीं चल रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें कम हों।
मंगलवार को शाम को पुरवा हवाओं के चलने से लोगों को थोड़ी बहुत राहत जरूर हुई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार मानसून की सक्रियता अब बढ़ने की वजह से आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।
पिछले महीने समय से पहले मानसून आया और रिकार्ड बारिश हुई। इसके बाद बारिश ने मुंह मोड़ लिया है। जून के अंतिम सप्ताह से ही बारिश नहीं हो रही है। मंगलवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा धूप अधिक रही। जिस तरह की धूप हो रही है, उससे जुलाई नहीं बल्कि अप्रैल, मई का महीना लग रहा था।
सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा और मंगलवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 26.2 से बढ़कर मंगलवार को 26.5 रिकार्ड किया गया।