मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी सात अप्रैल को पड़ी है। मंगलवार को बादल छाए रह सकते हैं। बारिश का अनुमान भी है। 9 और 10 अप्रैल को तेज हवा चलने के साथ ही 11 अप्रैल को बादल मंडराने की उम्मीद है। वहीं, 12 अप्रैल को बादल के साथ ही बारिश भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: युवती से छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, 12 नामजद और 11 अज्ञात पर केस; नौ गिरफ्तार
पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रही
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की नई शाखा यूपी के उत्तर में हिमालय को छूकर आ रही है। इसका असर मंगलवार की शाम तक काशी में भी देखने को मिल सकता है। तेज हवा के बाद बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। हवा में नमी रहेगी। प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ समय-समय पर आते ही रहते हैं। कुछ-कुछ दिन में तापमान बढ़ेगा, फिर नीचे गिरेगा। यह सिलसिला चलता रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि मंगलवार के बाद पूर्वा हवा चलेगी। बादल आएंगे और तापमान गिरेगा।