वाराणसी में पिछले तीन-चार दिनों से बर्फीली हवाओं के चलने के बाद गुरुवार को हवा की रफ्तार थमी रही लेकिन गलन से राहत नहीं मिली। बुधवार को घना कोहरा छाया रहा, लेकिन गुरुवार को मौसम साफ होने और धूप खिलने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। इस बीच बुधवार को कोहरे की वजह से ही तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पिछले सप्ताह 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया था जो गुरुवार को बढ़कर 11 पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार अभी कोहरे का असर दो-तीन दिन देखने को मिलेगा इस वजह से तापमान उतार-चढ़ाव भी बने रहने के आसार हैं।