फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: बनारस की हवा पहुंची रेड जोन में, समीर एप पर यलो जोन में; AQI पहुंचा 324 के पास

Tue, 02 Dec 2025 07:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ रहा है। बनारस की हवा रेड जोन में पहुंची। वहीं समीर एप पर यलो जोन में दिख रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 324 के पास पहुंच गया। 
विज्ञापन
Varanasi Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 घंटे तक ग्रीन जोन में रहने के बाद बनारस की हवा फिर से खराब हो गई। एक्यूआई की ओर से जारी आंकड़ों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 352 था। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप पर एक्यूआई 105 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


पर्यावरणविदों की मानें तो हवा में बढ़े प्रदूषक तत्वों के कारण अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ेगी। निराला नगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे अधिक रहा और 414 तक पहुंच गया। एक्यूआई डॉट इन की ओर से सोमवार रात नौ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 352 था। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 251 और पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 317 थी। 

अर्दली बाजार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 328, भेलूपुर का एक्यूआई 338, बीएचयू का एक्यूआई 346, मलदहिया का एक्यूआई 332 और निराला नगर का एक्यूआई 414 तक पहुंच गया।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शहर का एक्यूआई 105 था। अर्दली बाजार का एक्यूआई 115, भेलूपुर का एक्यूआई 103, बीएचयू का 114 और मलदहिया का 88 था। 

30 नवंबर को शहर की हवा की गुणवत्ता ग्रीन जोन में थी। 21 दिनों तक यलो जोन में रहने के बाद बनारस की हवा 30 दिसंबर को ग्रीन जोन में पहुंची थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स 92 था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें