फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में झुलसा रही गर्मी, आधी रात से चल रहीं गर्म हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Mon, 27 Apr 2026 02:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather News: वाराणसी में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तापमान 44 डिग्री पार हो गया है। वहीं आधी रात से ही गर्म हवाएं चल रहीं हैं। 28 अप्रैल को बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
धूप में कुछ इस तरह दिखे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवा में आग की लपट जैसा महसूस होने लगा है। धूप ने काशी की जामग्रस्त सड़कों को सूना कर दिया है। दो दिनों से आधी रात को गर्म हवा चल रही है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं देर शाम तेज हवाएं चलने से तापमान 6 डिग्री तक गिर गया। शाम 6.30 बजे 38 डिग्री तो वहीं राम में नौ बजे 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा 26.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। लू अधिकतम 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। रविवार को कड़ी धूप के बीच दो बार छोटे-छोटे बादल भी कुछ समय के लिए देखे गए। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले दो दिन तक लू जारी रहने की चेतावनी जारी की गई है। 

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार 28 अप्रैल के बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। रविवार को हवा में नमी 25 से 59 फीसदी तक दर्ज की गई।  

विज्ञापन

तापमान में आ सकती है 3-5 डिग्री की गिरावट

डॉ. सिंह ने बताया कि 27 और 28 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। वहीं आगामी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत तक पहुंचेगा। इससे तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव महसूस किया जा सकता है। 28 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक इसका असर पहुंच जाएगा। वहीं आगे बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने से बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। यह मई की शुरुआत तक जारी रह सकती है। यानी कि 28 अप्रैल के बाद से मौसम थोड़ा बदल सकता है। तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लू की आक्रामकता नियंत्रण में रहेगी।
विज्ञापन

बिजली कटने के बावजूद प्रीपेड स्मार्ट मीटर से कटा बैलेंस

मंडुवाडीह निवासीनी तारा देवी उपभोक्ता संख्या 5466011000 ने बिजली बिल में बचत की उम्मीद से 3 किलोवाट का सोलर कनेक्शन लगवाया, लेकिन स्मार्ट प्रीपेड जीएमआर मीटर लगने के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई। तारा देवी के अनुसार शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह 11 बजे तक ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बावजूद उनके प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बैलेंस लगातार कटता रहा। रात में मोबाइल ऐप पर 960 रुपये बैलेंस दिख रहा था, जिसमे से 471.30 रुपये कट गया। बिजली न होने के बावजूद लगभग 471 रुपये कटने से उपभोक्ता हैरान हैं। इस संबंध में जब उन्होंने अधिशासी अभियंता सप्तम और उपखंड अधिकारी विजय सिंह से बातचीत की। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं ने भी स्मार्ट मीटर से इसी तरह अनावश्यक कटौती की शिकायत की है, जिससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें