फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप और उमस से बेहाल, पारा 43 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिन में तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। हवा न चलने और बिजली कटौती के कारण उमस भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में तापमान में भी 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और पारा 43.6 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही रविवार साल का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही दिन में तेज धूप ऐसी हो रही है कि आसमान से जैसे आग बरस रही हो। बढ़ती जा रही गर्मी से लोग बेचैन हो गए हैं। रविवार को दिन में धूप इतनी तेज रही कि सड़क पर जरूरत पड़ने पर भी लोग नहीं निकले। इस बीच तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 39.7 डिग्री रहा वहीं रविवार को 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और वह 43.6 डिग्री पहुंच गया।
पिछले साल की बात करे तो 2019 में मई महीने का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री रहा, जबकि 2018 में 45 डिग्री था। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह तापमान में लगातार बढ़ोतरी होते रहने और गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मध्यप्रदेश, राजस्थान से दक्षिणी पूर्वी हवाएं धरातल से एक किलोमीटर ऊंचाई पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें