फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: बर्फीली हवाओं ने फिर काशी में बढ़ा दी गलन, पारा लुढ़कने से लोगों को कंपा रही ठंड

Fri, 12 Jan 2024 09:30 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बर्फीली हवाओं ने वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गलन बढ़ा दी है। सर्दियों की छुट्टी के बाद स्कूल भी खुल गए हैं। हालांकि स्कूलों की टाइमिंग बदली है। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम हो गया। 
विज्ञापन
varanasi weather news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिन में धूप तो हो रही है लेकिन पछुआ हवाओं में नमी अधिक होने से उसका असर नहीं दिख रहा है। जिसका परिणाम यह हुआ कि गुरुवार को गलन बढ़ गई। इधर, शुक्रवार को कोहरे की चादर लपेटे सुबह हुई और गलन के कारण लोग कांपते रहे। ठंड के चलते बच्चे गर्म कपड़ों में खुद को ढके हुए स्कूल जाते दिखे।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव की वजह से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस कम हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं।

नए साल के पहले सप्ताह में तेज हवाओं के चलने, बारिश के बाद दूसरे सप्ताह के शुरूआत में दो-तीन दिन अच्छी धूप होने से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। अब गुरुवार से फिर से मौसम बदलने से हर कोई परेशान हो गया। सुबह करीब 10 बजे तक धूप नहीं निकली लेकिन 10 बजे के बाद हल्की धूप निकलनी शुरू हुई। दिन में धूप रहने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन


तापमान में उतार-चढ़ाव की बात करें तो एक बार फिर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान अधिकतम 23.0 डिग्री सेल्सियस की जगह गुरुवार को 19.2 और न्यूनतम तापमान 12.5 से कम होकर 9.5 पहुंच गया। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ही मौसम में बदलाव हुआ है। नम पछुआ हवाएं भी चलते रहने और तापमान में कमी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें