फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: वाराणसी में गर्मी से हाल बेहाल, 28 जून तक मानसून पहुंचने के आसार, IMD ने दी खास जानकारी

Tue, 20 Jun 2023 11:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गर्म थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अधिकतम तापमान भले ही 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन गर्मी 47 डिग्री जैसी महसूस हुई है। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार की दोपहर 12 से तीन बजे के बीच सड़कों पर सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन
वाराणसी में गर्मी से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज धूप और लू ने शहरवासियों को झुलसा दिया है। वातारण में नमी भी बहुत कम रही। इससे गला सूखने और ज्यादा प्यास लगने की समस्या बनी रही। सोमवार को वातारण में नमी करीब 33 फीसदी रही है, जो सामान्य से कम है। उमस ने दिक्कत और बढ़ाई है।

यह भी पढ़ें- Mirzapur News: ढाबे पर परिवार के साथ खाना खाया फिर ऐसा क्या हुआ कि सिपाही ने की मरने की कोशिश, सामने आई ये वजह

विज्ञापन

अधिकतम तापमान भले ही 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन गर्मी 47 डिग्री जैसी महसूस हुई है। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार की दोपहर 12 से तीन बजे के बीच सड़कों पर सन्नाटा दिखा। ज्यादातर शहरवासी घरों में दुबके रहे। जो लोग घर से बाहर निकले, वह जरूरी एहतियात बरतते दिखे। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बुधवार व बृहस्पतिवार को बारिश हो सकती है।

सोमवार को दिनभर गर्म हवाएं चली हैं। धूप से तपिश और बढ़ गई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की रफ्तार कुछ तेज हुई है। उत्तरी बिहार के पास तक मानसून आ गया है। दो दिन के भीतर इसका असर वाराणसी और आसपास के जिलों में देखने को मिल सकता है। प्री मानसून की बारिश हो सकती है।

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी में 25 से 28 जून के बीच मानसून पहुंचने के आसार हैं। वैसे तो 19 जून तक मानसून को आना था लेकिन बिपरजॉय चक्रवात की वजह से अब देर से आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें