फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: नौतपा में तप रही काशी, दोपहर में ही 46 डिग्री पार; जानें- अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Wed, 29 May 2024 02:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Forecast Update Today : काशी में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। नौतपा में धूप की तल्खी से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क से लेकर घाट तक सन्नाटा पसरा है। भीषण गर्मी में एसी और कूलर भी असर नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा में सूरज की तल्खी बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से हर कोई बेचैन है। पिछले तीन दिन से तेज धूप के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान के 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद बुधवार को भी किसी तरीके की कोई राहत नहीं मिली। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह 9 बजे जहां 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया वहीं दोपहर 2 बजे तक 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। आसमान से जैसे आग का गोला बरस रहा है। सड़क से लेकर घाटों तक सन्नाटा पसरा है। मजबूरी में घर से बाहर निकल रहे लोग धूप से बचाव के लिए गमछा और दुपट्टा या छाता का सहारा ले रहे हैं। 

उधर, बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि एंटी साइक्लोनिक डेवलपमेंट की वजह से ही मौसम में यह बदलाव हुआ है। फिलहाल आने वाले तीन-चार दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान में भी बढ़ोतरी जारी रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस में कब होगी मानसून की एंट्री
बात करें मानसून की तो बनारस में 20 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। इसके पहले प्री मानसून का भी असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें