आने वाले दिनों में हीटवेव और हीट स्ट्रोक को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि ऐसे मौसम में बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आने, दिल की धड़कन तेज चलने जैसी समस्या आती है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, हीट रैश, और हीट वेव से प्रभावित लोगों की जांच, उपचार की व्यवस्थाएं करवाई जा रही हैं।
ये बरतें सावधानी
- तेज धूप और गर्म हवा से बचें।
- बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
- जितनी बार हो सके पानी पियें।
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा का प्रयोग करें।
- घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम पना इत्यादि का सेवन करें।