फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: आज बदलते मिजाज के साथ हुई सुबह, धूप तीखी नहीं, गर्मी भी कम

Wed, 24 Mar 2021 10:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। बुधवार को हुई सुबह बदली सी दिखी। आज सुबह धूप नहीं निकली, लेकिन ठंडा है। मंगलवार को सुबह में सूर्य की किरणें ज्यादा तल्ख रहीं तो दोपहर बाद बदली जैसा मौसम बना रहा। मंगलवार को भी कुछ ऐसे ही मौसम ने करवट ली। धूप और छांव के बीच दोपहर में लोग सिर पर गमछे, टोपी लगाकर निकले। सड़कों पर महिलाएं व युवतियां छाता की ओट में देखी गईं। दोपहर में कुछ उमस जैसा भी लोगों ने महसूस किया।

विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में उतार चढ़ाव जारी है अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही चलने वाला है। जम्मू कश्मीर में विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बिगड़ा है। कभी धूप तेज होगी तो कुछ घंटे बाद मौसम ऐसा बदलेगा कि बदली छा जाएगी। हालांकि होली तक मौसम अनूकूल रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें