फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: सुबह होते ही सताने लगी गर्मी, आज 40 के करीब पहुंत सकता है पारा

Thu, 08 Apr 2021 09:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
summer - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन

वाराणसी में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया।  जहां दो-तीन दिनों से दिन में पुरवा हवा चल रही थी वही सोमवार को दिन में हवा की रफ्तार थमने की वजह से धूप का असर भी बहुत ज्यादा रहा।

विज्ञापन


हालांकि देर शाम थोड़ी हवा चलने से गर्मी से राहत जरूर हुई लेकिन मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इधर अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो इस साल का सर्वाधिक तापमान है।

बंगाल की खाड़ी से जिस तरह पुरवा हवा चल रही है उससे मौसम का मिजाज गरम बना हुआ है। सोमवार को भी दोपहर में  धूप इतनी तेज हो गई कि बाहर निकलने पर चेहरा झुलसने जैसा एहसास हो रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत साइकिल से और रिक्शे से जाने वालों को हो रही थी। उन्हें सामने से ही गर्म हवाएं झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले 3 दिनों में तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 40 तक पहुंच गया है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री था  वही सोमवार को 40 तक पहुंच गया जबकि जबकि न्यूनतम तापमान भी रविवार को 16.6 से बढ़कर सोमवार को  18 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक धरातल से एक किलोमीटर ऊपर पुरवा हवा और उसके बाद उतर पश्चिमी हवा चल रही है।आने वाले दिनों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें