फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मौसम का उलटफेर, जिला और मंडलीय अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे पेट की दिक्कत वाले 100 मरीज

Sun, 05 Jul 2026 02:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला और मंडलीय अस्पताल में पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित रोजाना करीब 100 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। गंभीर मरीजों का उपचार अस्पतालों की इमरजेंसी स्थित हीट वार्ड में किया जा रहा है। डॉक्टरों ने खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: मौसम में बदलाव होने से लोगों में बुखार और पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल और मंडलीय अस्पताल में बने हीटवार्ड में रेाजना बुखार और पेट दर्द वाले 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर दिख रहा है। बाल रोग विभाग में उल्टी, दस्त से परेशान बच्चों को लेकर लोग पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.एके मौर्या का कहना है कि ओपीडी में इन दिनों उल्टी, दस्त, बुखार की समस्या वाले 15-20 बच्चे हर दिन ओपीडी में आ रहे हैं। अभिभावकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। 

जुलाई महीने की शुरूआत हो गई हैं लेकिन अब तक जिस तरह की गर्मी से राहत मिलनी चाहिए, वो नहीं मिल पा रही है। बड़े लोगों में तो रोग प्रतिरोधक क्षमता सही होती है, इस वजह से उन पर मौसम के बदलाव का असर अधिक नहीं पड़ता है, बच्चे इन दिनों अधिक चपेट में दिख रहे हैं।
विज्ञापन


मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डाॅ. बृजेश कुमार का कहना है कि अस्पताल की इमरजेंसी में हीटवार्ड बनाया गया है। यहां बुखार से परेशान जो मरीज पहुंच रहे हैं, उनको हीटवार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। साथ ही गर्मी के इस मौसम में बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन

पानी की कमी से हार्ट अटैक का खतरा
माैसम बदलने से कोई सीने में दर्द हो रहा है तो कोई हाई ब्लड प्रेशर की समस्या ले आ रहा है। बीएचयू में हृदय रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी कमी होने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ने लगता है। हर ओपीडी में ह्रदय रोग वाले करीब 40 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। अगर कोई हृदय रोगी है तो उसे गर्मी में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।  बीएचयू अस्पताल के हृदय रोग विभाग, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में रोजाना मरीजों की भारी भीड़ देखने मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें