फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: वाराणसी में बादलों ने डाला डेरा, सुहावना हुआ मौसम,काशी आने का है प्लान तो पहले पढ़ें ये खबर

Sat, 01 Jul 2023 07:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में लगातार हो रही बारिश का असर है कि तापमान में भी भारी कमी देखने को मिली है। चार दिन पहले  बुधवार को जहां 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा वहीं शनिवार की सुबह 31. 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया ।  
विज्ञापन
वाराणसी में बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। जहां पिछले दो दिन से रुक रुककर हल्की से तेज बारिश हो रही है वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। यही कारण है कि रात में सिहरन जैसा अहसास होने लगा है।

विज्ञापन

कई घरों में तो एसी, कूलर की जगह लोग सामान्य पंखा ही चला रहे हैं। इधर शुक्रवार को सुबह से लेकर शनिवार भोर तक बारिश होती रही।  सुबह छह बजे के बाद बारिश नहीं हुई है लेकिन बादलों की आवाजाही जारी है।
यह भी पढ़ें- Mission 2024: वाराणसी से पूर्वांचल को साधेंगे पीएम मोदी, सात जुलाई को करेंगे जनसभा, तैयारियों में जुटी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश का असर है कि तापमान में भी भारी कमी देखने को मिली है। चार दिन पहले  बुधवार को जहां 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा वही शनिवार की सुबह  31. 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया ।  न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को तापमान 25.2 रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार  मानसून की सक्रियता अभी बनी रहेगी और लोगों को अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी कमी के आसार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें