फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंत चिकित्सा संकाय में शोध के लिए बनेगा कृत्रिम दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के दंत चिकित्सा संकाय में बेहतर इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब यहां शोध के लिए सस्ते कृत्रिम दांत को शोध और एनालिसिस के लिए बनाया जाएगा। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में संकाय प्रमुख प्रो. विनय श्रीवास्तव ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

संकाय में आयोजित विशिष्ट व्याख्यान में जामिया मिलिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली से प्रो. सरनजीत सिंह भसीन ने भी विभिन्न प्रकार के डेंटल इंपलांट के बारे में विस्तार से बताया। संकाय प्रमुख प्रो. विनय श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक आयु के लोगों में डेंटल इंपलांट यानि कृत्रिम दांतों की अधिक जरूरत है। इनको देखते हुए ही संकाय की ओर से यह पहल की गई है। इसके लिए डॉ. राजेश बंसल की ओर से सीएनसी मशीन भी खरीदी जा चुकी है। कार्यक्रम में संकाय के सभी चिकित्सकों के साथ ही छात्र सलाहकार डॉ. पवन दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें